{"_id":"59b43c8b4f1c1bfc7f8b577d","slug":"161504984203-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातीय हिंसा के तीन आरोपियों पर लगी रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जातीय हिंसा के तीन आरोपियों पर लगी रासुका
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जातीय हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की। तीनों आरोपी उक्त मामले में जेल में बंद है। पुलिस अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि 23 मई को शब्बीरपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद लौटते समय गांव चंदपुर में कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में सरसावा क्षेत्र के गांव सुआंखेड़ी निवासी आशीष की मौत हुई थी। पुलिस ने गांव अंबेहटा चांद निवासी सोनू पुत्र राजेंद्र, राजू पुत्र श्याम सिंह और सुधीर पुत्र तेलू सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी देहात ने बताया कि तीनों आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है पांच मई को शब्बीरपुर में जातीय हिंसा और नौ मई को मल्हीपुर रोड स्थित गांव रामनगर सहित शहर के कई इलाकों में बवाल हुआ था। नौ मई को हुई घटनाओं के लिए भीम आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया था। इन सब घटनाओं के बाद मायावती ने गांव शब्बीरपुर का दौरा किया था।