फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Mon, 24 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खाताखेड़ी की बरकत कॉलोनी निवासी शहजादी का कहना है कि उसकी शादी पिछले वर्ष 20 फरवरी को थाना क्षेत्र के ही संगम विहार निवासी मुजम्मिल उर्फ बिल्लू से हुई थी। शहजादी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे थे। उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया गया था। इस मामले को लेकर पिछले वर्ष 23 अक्टूबर को पंचायत भी हुई थी। जिसके बाद ससुराल के लोग पंचायत में माफी मांग कर उसे ससुराल ले गए। लेकिन ससुरालियों ने फिर से बाइक एवं नकदी की मांग शुरू कर दी। 23 मई 2019 को उसकी गोद के बच्चे को छीनकर मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। वह अपने मायके में आ गई। बाद में उसे अपने बेटे को ले जाने के लिए बुलवाया गया। वह अपनी अपनी खाला जैन कॉलोनी निवासी शहनाज को साथ लेकर बेटे को लेने ससुराल में पहुंची। जहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। उसकी जलाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। शहनाज के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने किसी प्रकार उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

शहजादी ने मंडी कोतवाली में आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंडी कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed