Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आठ माह पूर्व मामला दुष्कर्म का मामला दर्ज हआ था।

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि 24 अक्तूबर 2018 को जब वह अपनी 11 साल की बेटी को घर छोड़कर डाक्टर से दवा लेने के लिए गई थी तो उसका रिश्तेदार हरियाणा के जगाधरी निवासी नदीम उनके घर पहुंचा था। उसकी बेटी को अकेली देखकर अंदर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान वह चिकित्सक के यहां से लौटी, तो उसे देख जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। उसी दिन कुतुबशेर थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुतुबशेर थाना पुलिस ने आरोपी नदीम को शनिवार को अंबाला रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed