फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेंट्रो कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद, एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

सेंट्रो कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद, एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रो कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद, एक आरोपी पकड़ा, दो फरार
शराब के पव्वों से भरी 21 पेटियां बरामद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलौर रोड पर एक सेंट्रो कार से कच्ची शराब के पव्वों से भरी 21 पेटियां बरामद की है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए।

शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना पर रात में मंगलौर रोड से होकर गुजर रही सेंट्रो कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 21 पेटियां शराब की बरामद हुईं। इस दौरान टीम ने न्यामतपुर गांव निवासी हरवीर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए हरवीर ने फरार साथियों के नाम भरत सिंह व भीम बताए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बताया कि बरामद पेटियों में रखे 949 पव्वों नकली रेपर और नकली सुरक्षा बार कोड लगे हुए थे। जिनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में हरीश चंद्र, गिरीश चंद्र और आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed