{"_id":"5b7c5f2042c792464e1768ed","slug":"141534877472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सन्नाटा, लोगों ने डाला खेतों में डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में सन्नाटा, लोगों ने डाला खेतों में डेरा
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव तुरमतखेड़ी के घर में घुसकर मुकीम गैंग के बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के बाद जहां गांव में सन्नाटा है। गांव के लोग खेतों में बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। जबकि बच्चों और महिलाओं में दहशत बनी हुई है।
गांव के मन्नवर का कहना है कि इस घटना के बाद गांव के बच्चे महिलाएं दहशत में है गोलियों की गूंज से बच्चों में डर बैठ गया है। सुलेमान का कहना है कि घटना करने के बाद बदमाश जंगलों में ईख के खेतों में छिप गए थे अब ग्रामीण अपने खेतों में भी जाने से डर रहे हैं किसान अपने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। अकरम ने बताया कि गांव में गोली बारी की कई घटनाएं हो चुकी है गांव में इस प्रकार की घटनाओं ने गांव वासियों में खौफ बैठा दिया है। असगर ने कहा कि गांव में रोज-रोज पुलिस के आने व इस समय भारी पुलिस बल तैनात किए जाने पर गांव जहां बदनाम हो रहा है वहीं बच्चों एवं महिलाओं में डर समा गया है। हालांकि गांव के लोग खेतों में जाकर पुलिस के साथ न सिर्फ कांबिंग कर रहे हैं, बल्कि सोमवार की रात भर वहीं डटे रहे। लोगों का कहना है कि उनके घरों में घुसकर बदमाश घटना को अंजाम देंगे तो उनका गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए इन बदमाशों को अब उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे।