फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फैक्ट्री के आफिस से एक लाख अस्सी हजार उड़ाए

फैक्ट्री के आफिस से एक लाख अस्सी हजार उड़ाए

Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री के आफिस से एक लाख अस्सी हजार उड़ाए
नकुड़ (सहारनपुर)। दिनदहाड़े चोर ने एक नमकीन फैक्टरी के आफिस की लोहे की अलमारी का दरवाजा उखाड़कर करीब एक लाख 80 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवक नगर के ही एक मोहल्ले का बताया जा रहा है तथा चार दिन पूर्व ही वह जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन

नगर के होली चौक पर सतीश सिंघल आढ़ती की पूजा फूड्स के नाम से नमकीन की फैक्ट्री है। सतीश आढ़ती के पुत्र अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह आफिस की बाहर से कुंडी लगाकर बैंक गया था। करीब आधा घंटा बाद वह वापस आया तो आफिस में रखी हुई लोहे की अलमारी का दरवाजा उखड़ा हुआ था तथा उसमें रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपये गायब थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक आफिस का दरवाजा खोलकर अंदर घुसता है तथा दरवाजा अंदर से बंद करके वहीं से पेचकश उठाकर अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी नोटों की गड्डियां अपनी शर्ट में डालकर और पुन: दरवाजा बाहर से बंद कर पैदल ही जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े लाखों रुपये चोरी की वारदात की खबर से मौके पर भीड़ लग गई। एसआई केपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरी करने वाले आरोपी की पहचान नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी युवक चार-पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोपी को शीघ्र ही पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed