फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबोली में रंजिशन मारपीट, दो घायल, चार पर रिपोर्ट

अंबोली में रंजिशन मारपीट, दो घायल, चार पर रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंबोली में रंजिशन मारपीट, दो घायल, चार पर रिपोर्ट
अंबोली में रंजिशन मारपीट, दो घायल, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अंबोली गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

तलहेड़ी पुलिस चौकी के अधीन पड़ने वाले गांव अंबोली निवासी मिथुन पुत्र मांगेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही भोला के परिवार के साथ उनकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि दो दिन पूर्व उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी थी। जब विरोध किया तो आरोप है कि भोला, मोहन, टिंकू, डिब्बी आदि ने लाठी-डंडों से उस पर और भाई मनोज पर हमला कर दिया था और जान से मारने के धमकी देते हुए भाग गए। बाद में दोनों घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मिथुन की तहरीर पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed