फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में लावारिस मिली आठ साल की बच्ची

ट्रेन में लावारिस मिली आठ साल की बच्ची

Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में लावारिस मिली आठ साल की बच्ची
सहारनपुर। अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रो रही एक बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया। आठ साल की मासूम ट्रेन में अकेली थी और रो रही थी। जीआरपी ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सुबह लगभग आठ बजे आठ साल की एक मासूम बच्ची रो रही थी। लोगों ने उससे उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की। लेकिन उसने ट्रेन में अकेला ही होना बताया। उसने बताया कि उसे उसके एक रिश्तेदार ने जबरन ट्रेन में बैठा दिया। जिस पर लोगों ने बच्ची को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम सुहाना पुत्री इरशाद निवासी ग्राम मुंडाला जिला बिजनौर बताया। उसने बताया कि उसे एक रिश्तेदार ने अकेले ही ट्रेन में बैठा दिया और उससे घर जाने के लिए कह दिया। उसे नहीं पता कि वह कैसे घर पहुंचेेगी।
विज्ञापन

जीआरपी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को सुपुर्दगी में ले लिया और उसे उसके परिजनों के पास पहुंचाने के लिए ले गई।

ट्रेन लेट होने पर दैनिक यात्रियों ने किया हंगामा
सहारनपुर। बृहस्पतिवार की सुबह अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन के लेट होने पर दैनिक यात्रियों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे दैनिक यात्रियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से ट्रेनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है। जिससे अन्य यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री अपने काम पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। रोजाना देरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन रोजाना ही डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंच रही है। यात्रियों ने वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक से इसकी शिकायत की और ट्रेनों को समय से चलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि कोहरे और ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनें धीमी गति से चल रहीं हैं। शीघ्र ही व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद है।
-
आज सुपर रहेगी कैंसिल
सहारनपुर। ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते देरी से चल रही सुपर के समय से अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने के चलते शुक्रवार को सुपर कैंसिल कर दी गई है। एसएस एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुपर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। जबकि अन्य ट्रेनों की गति भी धीमी रहेगी। कुछ ट्रेनों के देरी से पहुंचने की संभावना है।

ट्रैक पर लेटा युवक, लोगों ने जबरन हटाया
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर रेलवे फाटक के निकट ही शाम को एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। उसी समय ट्रेन आ गई। ट्रेन के तीन डब्बे उसके ऊपर से गुजर गए। लेकिन चालक के ट्रेन को रोक लिया। बीच में लेटा होने के चलते उसे चोट नहीं लगी। लोगों ने मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed