{"_id":"59c16d564f1c1be4738b570f","slug":"141505848662-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालत के आदेश पर दुकान में तोडफोड करने के मामले में 7 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दालत के आदेश पर दुकान में तोडफोड करने के मामले में 7 पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला किराएदारी का है, जिसमें किराएदार ने मालिक समेत अन्य लोगों पर दुकान में घुसकर सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रामपाल सिंह ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वह पिछले करीब 28 वर्षों से शास्त्री चौक पर चंद्रभान की दुकान में किराएदार है, जो वहां चाय की दुकान चलाता है और प्रत्येक माह उसका किराया भी देता है। आरोप है कि चंद्रभान दुकान खाली कराने के लिए तरह तरह से उसे परेशान कर रहा है। 5 जुलाई को भी चंद्रभान ने उसके साथ गाली गलौज की थी। तब लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। जिसके बाद आठ जुलाई को चंद्रभान अपने बेटे विनोद, नरेश, सुरेश समेत संदीप, पवन और रघुनाथ के साथ दुकान पर पहुंचा तथा शटर उखाड़ते हुए वह भीतर घुस गए। जिन्होंने दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब जानकारी होने पर वहां पहुंचा और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सातों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वृद्धा ने निकाली थी पूर्व विधायक की बुआ के खाते से नगदी
देवबंद। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर की भायला निवासी बुआ सुमित्रा देवी के खाते से 75 हजार रुपये की नगदी निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुरड़ी गांव की 70 वर्षीय वृद्धा को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि एक युवक की मदद से उसने उक्त रकम बैंक से निकाली है। साथ ही यह भी बताया कि उसे बैंक की पासबुक सड़क पर पड़ी हुई मिली थी। वहीं, शशिबाला पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर देने के 24 घंटे के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते उन्होंने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। रणखंडी गांव निवासी गगन कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के अजय, संजय और पानीपत के काकरोल गांव निवासी कृष्ण कुमार व पवन पर फर्जी कागजात तैयार कराने तथा पूछताछ करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गगन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।