{"_id":"594d6b344f1c1b25588b47b6","slug":"141498245940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के टॉयलेट में छुपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के टॉयलेट में छुपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के टॉयलेट में छुपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी
सहारनपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच से चार बैगों में भरी शराब की बोतलें बरामद की हैं। इन बैगों को टॉयलेट में छुपाकर बरेली के लिए ले जाया जा रहा था। जीआरपी ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
शुक्रवार की तड़के लगभग पौने चार बजे चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक हरीप्रकाश कसाना के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन में चेकिंग शुरू की। चेकिंग होती देख कोच नंबर एस-9 से एक युवक प्लेटफार्म नंबर 3 पर बैग उतारने लगा। अचानक बैग उतारते देख जीआरपी की टीम ने बैगों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग होते देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। चेकिंग के दौरान चार बैगों में शराब की 6 पेटियां रखी हुई मिली। जिनमें शराब की 72 बोतलें थी। पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी बरहा विक्रम, जहानाबाद जिला पीलीभीत बताया। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर आया है और बरेली ले जा रहा था। उसने चेकिंग से बचने के लिए चारों बैग एस-9 कोच के टॉयलेट में रखे हुए थे। लेकिन यहां सख्त चेकिंग होने पर उसने उतारकर दूसरे कोच में रखने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
दो युवक चोरी की योजना बनाते पकडे़
सहारनपुर। जीआरपी ने प्लेट फार्म नंबर 2 और 3 पर बने गार्ड ड्राइवर बाक्स रूम के पास दो युवकों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तौफीक निवासी खाताखेड़ी सराज कालोनी एवं अशोक बताया। पुलिस ने तौफीक के कब्जे से चाबी का एक गुच्छा एवं अशोक निवासी मेहरबान पिंड, लुधियाना, पंजाब के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है।