{"_id":"5cd1d357bdec220729255682","slug":"131557254999-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को भेजे अश्लील मैसेज, विरोध पर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विवाहिता के फोन पर अश्लील मेसेज भेज दिए। इसका विरोध किया तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मेसेज आ रहे थे। आरोपी उसकी पत्नी से मिलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी बच्चों, उसकी पत्नी का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहा है। लगातर आ रहे मेसेज से पूरा परिवार परेशान हो गया। पीड़ित ने किसी तरह आरोपी की फोन कॉल की डिटेल और आईडी निकलवाई। तब पता लगा कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव लंढौरा निवासी रविंद्र है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।