फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गैंगस्टर में झूठा फंसाने का आरोप

गैंगस्टर में झूठा फंसाने का आरोप

Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में झूठा फंसाने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम चकहरेटी निवासी कविता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके पति का नाम झूठा मामला बताकर गैंगस्टर में शामिल कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कविता का कहना है कि उसके पति संदीप कुमार ने एक बैंक से कर्ज लेकर टेेंट का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन गांव की प्रधानी की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पुलिस से मिलीभगत कर उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रही है। उसका काम लगभग ठप हो गया है और बैंक का कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। जिससे मानसिक रूप से उसका पति परेशान हो गया है। हर समय भयभीत रहता है और असुरक्षित महसूस करता है। पूरा परिवार परेशान हो गया है। इस मामले में कविता ने गांव के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिस उत्पीड़न से बचाने की मांग की है। उसके साथ ज्ञापन देने वालों में ममता सैनी, ओमपाल, पोपिन, सुनीता, अनुज, मीना, ओमनीष, धर्मा, शिव कुमार, अर्जुन, बंटी, प्रशांत, योगेंद्र, योगेश, दर्शन, पंकज, शौकीन, मुकेश, भानु समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed