{"_id":"5af88cb24f1c1bd3408b5198","slug":"131526238386-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरफ्तार
सहारनपुर। दिल्ली और हरियाणा राज्यों से वाहन चोरी करने के मामले में पुलिस ने लेबर कालोनी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो वाहन एवं तमंचा बरामद किए हैं।
कुतुबशेर पुलिस को मिली एक सूचना पर पुलिस ने शुगर मिल तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिजवान उर्फ नाटा निवासी चांद कालोनी बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो वाहन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी उसने यमुनानगर जगाधरी से चोरी की है जबकि मोटरसाइकिल को उसने दिल्ली से चुराया है।
कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी नाटा तीन बार यमुनानगर से वाहन चोरी के आरोप में, जबकि दो बार सहारनपुर से वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी वाहन को चोरी करने के बाद कुछ दिन रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर देता है। बाद में मौका पाते ही वहां से ले जाता है।