फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताला बंद मकान में चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी

ताला बंद मकान में चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी

Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ताला बंद मकान में चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हकीकतनगर के मोहल्ला पंजाबी बाग में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी एवं लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हकीकतनगर के मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी एक होटल में कर्मचारी मोहनलाल ग्रोवर अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपने घर का ताला लगाकर खतौली में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। मोहनलाल ग्रोवर के पुत्र सिद्धार्थ ने बताया कि रात में चोर छत के रास्ते मकान में पहुंच गए और खिड़की का शीशा तोड़कर घर के अंदर पहुंच गए। चोरों ने एक के बाद एक करके सभी कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी 40 हजार रुपये की नगदी, छह तोला सोने के जेवरात, कीमती कपड़ों से भरे दो बैग, कीमती तांबे, पीतल के बर्तन एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह परिवार वापस लौटा और ताले खोल भीतर गया, तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। कमरों के ताले टूटे पड़े हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों में की सेंधमारी, हजारों का सामान चोरी
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू आवास विकास में चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नगदी एवं सामान चोरी कर लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला न्यू आवास विकास स्थित दो दुकानों में चोरों ने मंगलवार की रात को दुकानों के पीछे पड़े खाली प्लाट की ओर से सेंधमारी की। चोरों ने पहले तो कैश चोरी करने के लिए एटीएम लगी दुकान में सेंध लगाई। लेकिन चोरों को वहां एटीएम मशीन ही नहीं मिली। उस दुकान से एटीएम मशीन कुछ दिन पहले ही हटाई गई थी। इसके बाद चोरों ने उसके बराबर में स्थित विनीत ग्रोवर की स्टाइल मंत्रा दुकान में दीवार तोड़कर सेंध लगा ली और उसमें घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी हजारों रुपये की नगदी एवं कास्मेटिक तथा रेडीमेड गारमेंट चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
--। सदर कोतवाली क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाओं से दहशत
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक करके लगातार आपराधिक घटनाएं घटित हो रहीं हैं। दो सप्ताह में लूट, चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। एक माह में ही 15 से अधिक घटनाएं हो चुकीं हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां बढ़ गईं हैं। मंगलवार की रात में एक मकान और दो दुकानों में चोरी की घटनाएं घटित हुईं। सोमवार की शाम को बसंत बिहार में नकाब पोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर छात्र भव्य जैन से स्कूटी लूट ली। इससे पूर्व भी चंदन नगर में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पुत्री से बदमाशों ने स्कूटी लूट ली थी। नवीन नगर में तीन दिन पूर्व एक महिला उर्मिला के गले से चेन झपट ली थी। चोरी की तो अनगिनत घटनाएं घटित हो रहीं हैं। हर सप्ताह दो से तीन चोरियां हो रहीं हैं। वाहन चोरी की तो दर्जनों घटनाएं घटित हो रहीं हैं। लगभग रोजाना ही एक दो वाहन सदर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हो रहे हैं। मोबाइल झपटमार भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। सड़क पर मोबाइल सुनते हुए जाना खतरे से खाली नहीं रह गया है। जैन कॉलेज रोड, नवीन नगर, पंत विहार, दिल्ली रोड, आवास विकास, हकीकत नगर में लगातार घटनाएं घटित हो रहीं हैं। पुलिस अधिकांश फरियादियों को थाना से ही टरका रही है। वाहन चोरी के मामले में ही नहीं लूट के मामले में भी पुलिस का यही रवैया है। बसंत विहार में हुई चोरी की घटना भी पुलिस ने दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed