{"_id":"5a9c35ac4f1c1b387b8b9a99","slug":"131520186796-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गुजिया खिला चालक को बेहोश किया, ई-रिक्शा लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की गुजिया खिला चालक को बेहोश किया, ई-रिक्शा लेकर फरार
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजिया खिलाकर चालक को बेहोश किया, ई-रिक्शा लेकर फरार
देवबंद (सहारनपुर)। चार लोगों द्वारा चालक को नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश करते हुए ई-रिक्शा लेकर जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित चालक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव निवासी सोनू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चाचा नाथीराम ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को वह रेलवे स्टेशन पर खड़ा था, तभी वहां पहुंचे चार लोग मुजफ्फरनगर चुंगी पर चलने की बात कहकर उसकी रिक्शा में बैठ गए। आरोप है कि रास्ते में उक्त लोगों ने चाचा को गुजिया व अंगूर खिलाए जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद चारों लोग उसे बेहोशी की हालत में एक खाली प्लाट में फेंककर रिक्शा लेकर फरार हो गए। कई घंटे के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने चाचा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर नाथीराम ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।