{"_id":"5cc5f347bdec220729254b68","slug":"121556476743-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मचारी से लूट के वांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मचारी से लूट के वांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहरादून रोड पर गैस एजेंसी के कर्मचारी से 3.66 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, दो चाकू, बाइक और लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों में एक कर्मचारी का परिचित भी शामिल रहा है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भारत पेट्रोल पंप के सामने देहरादून रोड पर चांद इंटरप्राइजेज इंडेन गैस गोदाम, सड़क दूधली के कैशियर मुकेश चौधरी से 3.66 लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। जिसमें मुकेश चौधरी घायल भी हो गया था। लूट के खुलासे के लिए पुलिस के अलावा अभिसूचना विंग की टीम को भी लगाया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शनिवार शाम लगभग चार बजे जनता रोड स्थित पराग डेरी के पास कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिस पर जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी जर्रार हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। बताया कि उस समय आरोपी लूटे गए रुपयों का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जब्बार, बादशाह उर्फ कमर आलम, खुशहाल निवासी ग्राम सड़क दूधली, सारिक निवासी 62 फुटा रोड, हाकम शाह कालोनी तथा गुलशेर निवासी वर्धमान कालोनी चिलकाना रोड शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3.66 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन तीन तमंचे, दो चाकू एवं लूट के लिए प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गुलशेर और खुशहाल ने योजना बनाई, जब्बार एवं सारिक ने दिया लूट को अंजाम
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों में शामिल बादशाह गैस एजेंसी के कर्मचारियों को जानता था, वह मुकेश को भी जानता था कि वह कैश लेकर आता है। इसकी जानकारी बादशाह ने गुलशेर को दी और गुलशेर ने खुशहाल को दी। खुशहाल ने अपने दो साथियों जब्बार एवं सारिक को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया और पूरी योजना तैयार की। मंगलवार रात जब्बार और सारिक ने बाइक से मुकेश का पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एक सप्ताह तक की रेकी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी के गोदाम पर कैशियर मुकेश चौधरी की लगभग एक सप्ताह तक आरोपियों ने रेकी की। मंगलवार रात को मुकेश जब निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा तो बदमाशों को अपनी योजना फेल होती दिखी। जिस पर बादशाह के फोन से खुशहाल ने एक कर्मचारी को कॉल किया तथा पूछा कि वे लोग कहां पर है। उस कर्मचारी ने स्वाभाविक तौर पर बोल दिया कि वह तो एक ढाबे पर बैठा है। जिस पर बदमाशों को अंदेशा हो गया कि मुकेश भी उन्हीं के साथ होगा। कुछ देर इंतजार के बाद जैसे ही मुकेश वहां से गुजरा, बदमाशों ने षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दे डाला।
हलालपुर के पास फेंका बैग
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बाइक पर चलते-चलते चाकू से बैग की तनी काट दी। जिससे बैग मुकेश के कंधे से गिर गया। जब्बार और सारिक बैग लेकर भाग गए। बदमाशों ने बैग में से नकदी निकाल ली और बैग में रखी गोदाम की चाबियां, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं अन्य सामान उसी में छोड़ दिया तथा बैग को ग्राम हलालपुर के पास हो रही प्लाटिंग की खुदी नींव में डाल दिया। उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस ने जब्बार एवं सारिक की निशानदेही पर जली हालत में बैग बरामद कर लिया।
गुलशेर पर हैं कई मामले
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गुलशेर पर पर चार मामले पहले से दर्ज हैं और सारिक पर कुतुबशेर में एक मामला दर्ज है। जबकि जब्बार, बादशाह और खुशहाल पर कोई मामला दर्ज नहीं मिले। लेकिन पूछताछ में पता चला कि जब्बार एवं सारिक ने बेहट के ग्राम मांझीपुर एवं भूकड़ी के बीच मोड़ पर दिनांक छह फरवरी 2019 को हुई मोबाइल फोन की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस वारदात में लूटा गया मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं पेन कार्ड भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया है।