फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nephew shoots uncle over a dispute involving 1,400; condition critical.

Bijnor News: 1400 रुपये के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nephew shoots uncle over a dispute involving 1,400; condition critical.
- सिकंदरपुर गांव का मामला, लाठी-डंडे भी चले, भाभी-भतीजे समेत चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनौती। सिकंदरपुर गांव में दीवार निर्माण खर्च के 1400 रुपये को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे मोहित ने चाचा यशपाल (60) को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी। इसके साथ ही झगड़े में लाठी-डंडे भी चले। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने भाभी, भतीजे समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामला सिकंदरपुर गांव का है। भतीजे मोहित और चाचा यशपाल ने करीब दो साल पहले घर में दीवार बनाई थी। इस दीवार में दोनों ने रुपये खर्च किए थे। परिजनों के मुताबिक, दीवार निर्माण पर खर्च हुए रुपये हिस्सेदारी को लेकर चाचा और भतीजे में विवाद चला आ रहा था। इसी बात पर रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान आरोप है कि भतीजे मोहित ने अपने चाचा यशपाल पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से यशपाल घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने भाभी लीलावती, भतीजे मोहित, शामली जिले में थाना ऊन क्षेत्र के गांव टोडा निवासी रौनक व मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


---------
-- तीन दिन पहले भी चाचा-भतीजे में हुआ था झगड़ा
चाचा यशपाल और भतीजे मोहित के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। इस मामले की दोनों की तरफ से शिकायत कोतवाली में भी गई थी लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। अगर अधिकारी समाधान दिवस में मामले की गंभीरता को समझ लेते तो चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- वर्जन
घायल यशपाल की तरफ से तहरीर आई है। इस मामले में भाभी और भतीजे समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। - शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed