{"_id":"5b7db1a542c792465e1e8d48","slug":"121534964133-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर चले धारदार हथियार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर चले धारदार हथियार, दो घायल
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर चले धारदार हथियार, दो घायल
लखनौती (सहारनपुर)। गांव ततारपुर खुर्द में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए आला अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर खुर्द में बुधवार को एक कबूतर बाहर से आकर गांव निवासी छोटे के मकान पर बैठ गया। पड़ोस के ही बिलाल आदि ने कंकर मारकर कबूतर को उड़ा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनो तरफ से जमकर धारदार हथियार चले। इसमें बिलाल और उसका चचेरा भाई अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। त्यौहार होने के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल के साथ नकुड़ एसडीएम युवराज सिंह, गंगोह सीओ राजेंद्र सिंह थापा भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बिलाल को गंभीर हालत चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलाल के भाई शहजाद ने दूसरे पक्ष के सादिक, यासीन, मुदस्सिर, गुफरान, अब्दुल और फुरकान के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।