फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विदेश में नौकरी दिलाकर वेतन न दिलाने का आरोप

विदेश में नौकरी दिलाकर वेतन न दिलाने का आरोप

Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाकर वेतन न दिलाने का आरोप
सहारनपुर। अहमद कालोनी, चिलकाना रोड निवासी साबिर अली ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उसके भाई ग्राम ठोल्ला फतेहपुर निवासी हाफिज जहीर को नौकरी के लिए विदेश भेज दिया। जहां एक साल नौकरी करने के बाद कोई पैसा नहीं दिया। आरोपियों से पैसा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

साबिर अली का आरोप है कि तीन व्यक्ति आसपास के लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उसके छोटे भाई को 30 हजार रुपये महीने की विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 40 हजार रुपये ले लिए। तीन फरवरी 2017 को उसके भाई को सऊदी अरब भेज दिया गया। जहां उसने लगभग एक वर्ष तक कार्य किया। लेकिन उसके बदले वहां उसे एक भी रुपया नहीं दिया गया। जब उसने फोन पर परिजनों को यह बात बताई तो उन्होंने उसे वापस बुला लिया। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल कर रहे हैं। उसके भाई को मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है। इस मामले में साबिर ने डीआईजी को पत्र भेजकर आरोपियों से उसके भाई के पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed