फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोमांस बेच रहे लोग पुलिस को देख भागे

गोमांस बेच रहे लोग पुलिस को देख भागे

Mon, 07 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोमांस बेच रहे लोग पुलिस को देख भागे
बेहट। इंदिरा कालोनी में गोमांस की बिक्री कर रहे छह लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस को मौके से एक प्लास्टिक के कट्टे में दो किलो गोमांस, बाट, तराजू और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने फरार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया, कि शनिवार की रात उपनिरीक्षक सुनील सिंह वर्मा कस्बे में गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली, कि कुछ लोग इंदिरा कालोनी में गोमांस बेच रहे है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा, तो मांस बेच रहे छह लोग अपना सामान छोड़कर भाग निकले। मौके से एक प्लास्टिक का कट्टा, जिसमें करीब 2 किलो मांस था, जांच कराने पर वह गोमांस निकला। इसके अलावा तराजू, बट्टे और एक कुल्हाड़ी आदि सामान मिला। आरोपियों की पहचान शोयब पुत्र जरीफ, इसरार पुत्र फरजंद, मुंतजीर पुत्र जमील, जाबिर पुत्र नासिर निवासी इंदिरा कालोनी और मारूफ पुत्र सईद अहमद व इस्तकार पुत्र शकील निवासी मोहल्ला कस्साबान बेहट के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed