फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश के आरोप में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि विवाहिता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इरफान पुत्र अशरफ की पुत्री हिना की शादी रामपुर मनिहारान निवासी शरीफ पुत्र इकबाल के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता के पिता इरफान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उससे ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते आ रहे थे। आठ दिसंबर को उससे ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने अपनी पुत्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष की तीन महिला व चार पुरुष के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed