{"_id":"5a1478b64f1c1b59678bd52d","slug":"121511291062-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के डर से गांव नहीं जा पा रहा दिव्यांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के डर से गांव नहीं जा पा रहा दिव्यांग
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव फैजाबाद निवासी एक दिव्यांग युवक ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि दबंगई से आरोपियों ने उसके पिता से धोखे से उनकी आबादी की जमीन का बैनामा कराकर उसे काश्त भूमि में दर्ज करा दिया। उन्हें जमीन की पूरी कीमत भी नहीं दी गई।
पीड़ित बबलू कुमार पुत्र सोमप्रकाश ने बताया कि वह दिव्यांग और उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके गांव के ही चार दबंग लोगों ने उसके पिता से धोखे उनकी आबादी की करीब एक बीघा भूमि का बैनामा करा लिया था और बाद में दो लाख रुपये देने तय किए थे। बैनामा कृषि भूमि में दर्ज कराया है, जिसमें स्टांप शुल्क की चोरी की गई। आरोप है, कि उसके पिता को दो बार में कुल 41 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद पिता की लाश हथनीकुंड़ बैराज पड़ी मिलीं। उसने पिता की हत्या किए जाने की तहरीर थाना मिर्जापुर में दी थी, क्योंकि उसके पिता को इन्हीं चारों में से एक घर से बुलाकर ले गया था। मगर, कार्रवाई नहीं की गई। उसने अपनी जमीन की बाकी कीमत एक लाख 51 हजार रुपये की मांग की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वह आरोपियों के डर से गांव में नहीं जा रहा है। भीख मांगकर अपना पेट भर रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी मिर्जापुर मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।