फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खैर की लकड़ी से भरी स्कार्पियो कार पकड़ी

खैर की लकड़ी से भरी स्कार्पियो कार पकड़ी

Tue, 25 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खैर की लकड़ी से भरी स्कार्पियो कार पकड़ी
खैर की लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर।) शिवालिक जंगल से खैर के बेशकीमती पेड़ों का कटान रुक नहीं पा रहा है। रविवार की रात भी 100 डायल पुलिस ने शिवालिक जंगल से काटी गई खैर की लकड़ी से भरी एक स्कॉर्पियो को पीछा करने के बाद पकड़ लिया, हालांकि तस्कर भाग निकले। स्कॉर्पियो हरियाणा की ओर जा रही थी।

रात करीब 12 बजे 100 डायल पुलिस की गाड़ी बादशाहीबाग-फैजाबाद मार्ग पर गश्त कर रही थी। मगनपुरा गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर ली। अपने को घिरता देख कार सवार तस्कर और चालक स्कॉर्पियो को रास्ते पर ही छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें खैर की लकड़ी भरी थी। स्कॉर्पियों को थाना मिर्जापुर लाने के बाद थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed