फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीबीआई टीम लौटी, दो दिन बाद से शुरू होगी कार्रवाई

सीबीआई टीम लौटी, दो दिन बाद से शुरू होगी कार्रवाई

Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम लौटी, दो दिन बाद से शुरू होगी कार्रवाई
सीबीआई टीम लौटी, दो दिन बाद से शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। पिछले 12 दिनों से अवैध खनन की जांच में जुटी सीबीआई की टीम शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर लौट गई। करीब दो सप्ताह की जांच में सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। उधर, प्रशासन की ओर में भेजे गए करीब 450 मामलों के नोटिस में कई जवाब भी मिल गए हैं। ऐसे में अब नोटिस के जवाबों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय के आदेश पर अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीके पांडेय से मुलाकात के बाद लौट गई। 12 दिन की जांच में सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसमें मौके पर किए गए अवैध खनन के अलावा पट्टाधारक, स्टोन क्रशर संचालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ। इससे पहले प्रशासनिक जांच में करीब 450 ऐसे मामले पकड़े गए जिसमें अवैध खनन के पुख्ता प्रमाण के बाद भी शमन शुल्क तक नहीं वसूला गया। ऐसे में इन सभी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए थे और मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी जारी किया गया है। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर अवैध खनन पर प्रशासनिक कार्रवाइयों का भी ब्यौरा लिया। अब माना जा रहा है कि अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उधर, सहारनपुर में तैनात रहे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में भी हड़कंप मचा है। कारण, पकड़े गए मामलों में प्रशासनिक भूमिका पर ही सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पहले तैनात रहे अफसरों से पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा उनकी भूमिका पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed