{"_id":"5b5e0ae14f1c1bb35d8b62c8","slug":"11532889825-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 3.60 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 3.60 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 3.60 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने छह युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सहारनपुर की लेबर कालोनी निवासी गगन कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष उसकी मुलाकात सांपला खत्री गांव निवासी तसव्वुर से हुई थी। जिसने उसे 60 हजार रुपये में दुबई में नौकरी दिलाने की बात कही थी। उसने भरोसा करते हुए स्वयं और अपने साथी शाहरुख, असलम, सैफुल रहमान, फरीद और दिलशाद आदि के करीब 3 लाख 60 हजार रुपये तसव्वुर को दो किश्तों में दिए थे। गगन का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने दिसंबर 2017 में सभी को वीजा दे दिया और कुछ दिनों के बाद जहाज का टिकट देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि वीजा चैक कराने पर पता चला कि वह जाली है। जिसके बाद उन्होंने तसव्वुर से अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटौल करने लगा। इतना ही नहीं जब उसने गाली गलौज करते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोमांस बरामद होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने पठानपुरा से गोमांस बरामद होने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यहां से 70 किलो गोमांस बरामद किया था।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा में एक मकान में छापा मारकर वहां से 4 कट्टे मांस के बरामद किए थे। जबकि वहां से आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली लाकर पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि यह गोमांस है। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी मुकर्रम उर्फ भुरू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।