{"_id":"5b4110404f1c1b07278b5329","slug":"11530990656-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो घायल, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो घायल, पुलिस तैनात
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो घायल, पुलिस तैनात
नकुड़। बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया और इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष की एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेज दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। नगर के मोहल्ला सुजादपुरा निवासी मोनू पुत्र पाल्लेराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के पांच युवक हाथों में सरिये, लाठी व तलवार लेकर पहुंचे और मां बहन की गंदी गालियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला बोल गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी मां राजकली बीच बचाव करने लगी तो हमलावरों ने उसे भी तलवार मारकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि जब दोनों मां-बेटा हमलावरों से बचकर कोतवाली की ओर भागे तो हमलावरों ने पीछा कर बीच रास्ते में उन्हें घेरकर दोबारा से मारपीट की तथा उन्होंने बड़ी मुश्किल से कोतवाली में घुसकर अपनी जान बचायी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया तथा दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से चिकित्सकों ने राजकली के हाथ में फ्रैक्चर की आशंका के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के फारूख आदि का आरोप था कि दूसरे पक्ष के मोनू ने उसके भतीजों के साथ बेवजह मारपीट की थी। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि मोहल्ले में पुलिस तैनात कर मामले की जांच शुरू कर दी है।