फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध संबंधों के शक में की गई थी अमर पाल की हत्या

अवैध संबंधों के शक में की गई थी अमर पाल की हत्या

Wed, 19 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में की गई थी अमर पाल की हत्या
सहारनपुर। नंदपुरी कालोनी में एक साल से बंद मकान में फांसी लगाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अनैतिक संबंधों के शक में ग्राम नूनाखेड़ी के अमरपाल की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला नंदपुरी में फांसी पर लटके मिले अमरपाल के शव के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मकान मालिक जयपाल को बुलाया तो उसने शव को पहचानने से ही इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार जब मोहल्लेवालों से जानकारी की तो पता चला कि अमरपाल काफी समय से जयपाल के मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने जयपाल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जयपाल के परिवार की महिला और अमरपाल एक ही गांव नूनाखेड़ी के रहने वाले हैं। दोनों की पहले से ही जान पहचान थी। आरोप है कि अमरपाल के पहले से ही संबंध रहे। शादी के बाद जयपाल नंदपुरी में अपने मकान में आकर रहने लगा। तो महिला के दबाव में जयपाल ने अमरपाल को किराए पर मकान दे दिया। काफी दिन तक रहने के बाद जयपाल को महिला और अमरपाल के बीच संबंधों की जानकारी हुई तो आपस में झगड़ा हो गया। मोहल्ले वालों ने भी आपत्ति की। जिसके बाद अमरपाल से मकान खाली करा दिया। लेकिन उसका आना जाना बंद नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने जब अधिक दबाव बनाया तो जयपाल नंदपुरी का अपना मकान छोड़कर मानकमऊ में किराए पर परिवार को ले जाकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लेकिन अमरपाल का वहां भी आना जाना शुरू हो गया। अपनी बदनामी देख जयपाल ने 15 जुलाई को अमरपाल को जमकर शराब पिलाई और नंदपुरी में अपने मकान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसे वहां पर मौजूद एक चुन्नी से गले में फांसी का फंदा बनाकर चौखट से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नूनाखेड़ी में भी की गई शिकायत
जयपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अमरपाल की शिकायत ग्राम नूनाखेड़ी में उसके और महिला के परिवार से की थी। दोनों परिवारों ने अमरपाल पर दबाव बनाया तो वह यहां से यमुना नगर जाकर काम करने लगा। कुछ माह तो ठीक रहा। लेकिन बाद में उसने फिर से आना जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed