फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशाखोरी और गोकशी पर नियंत्रण में सहयोग मांगा

नशाखोरी और गोकशी पर नियंत्रण में सहयोग मांगा

Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नशाखोरी और गोकशी पर नियंत्रण में सहयोग मांगा
नशाखोरी और गोकशी पर नियंत्रण में सहयोग मांगा
विज्ञापन

चिलकाना। गांव दूधगढ़ में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ और गोकशी पर रोक लगाने के उद्देश्य से बैठक की। इसमें पुलिस ने ग्रामीणों से नशाखोरी और गोकशी पर नियंत्रण में सहयोग मांगा। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी नशे के अवैध कारोबार या गोकशी में लिप्त पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार शाम थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने गांव दूधगढ़ में ग्रामीणों की बैठक कर लोगों से कहा कि कुछ लोग नशे के व्यापार में लगे हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ते नशे के व्यापार के कारण अनेक लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। गरीब लोग अपने परिवारों का ठीक से नहीं पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। नशे के कारण युवा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं। पाबंदी के बावजूद क्षेत्र में गोवंश तस्करी और गोकशी का काम जारी है। इसलिए ऐसी गतिविधि नजर आए तो इसकी समय पर पुलिस को सूचना दे। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधान चौधरी महमूद हसन ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि अपराधों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही गांव में खुली बैठक भी की जाएगी। इस दौरान पठेड पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव त्यागी, विनीत राणा, संजय मलिक, ग्राम प्रधान महमूद, जुनैद, इकराम, असरा, पूर्व प्रधान अमजद, मिस्त्री फारुख, अनवर, कारी माजिद, हाजी गयूर, कली राम, नाधु, शहजाद, डा महबूब, उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed