{"_id":"5af09d8c4f1c1b85028b8983","slug":"111525718412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत
Updated Tue, 08 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत
अंबेहटा (सहारनपुर)। अंबेहटा-गंगोह मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक और कार की आमने सामने की भिंड़त होने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना भूरा के बराला गांव निवासी 22 वर्षीय मुनव्वर पुत्र अलीशान अपने भांजे 20 वर्षीय प्रवेज पुत्र इरफान निवासी खरगैन थाना कैराना के साथ बाइक द्वारा नवाजपुर गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही बाइक सवार गांव रामसहायवाला के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार विपरीत दिशा में घूम गई। इसमें मुनव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल प्रवेज को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी उसमें तस्करी की शराब थी और पुलिस उसका पीछा कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार सवारों से शराब की चार पेटी लेकर उन्हें वहां से भगा दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गए और कार सवारों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंबेहटा गंगोह मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
जाम की सूचना पाकर एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह, सीओ नकुड़ शिवराज सिंह, सीओ गंगोह आरके सिंह के अलावा पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, भाजपा नेता संजय कम्हेड़ा, कांग्रेस नेता नोमान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवा दिया। इस दौरान रफाकत प्रधान, जाकरि, मेहरबान, दिलशाद, जुबैर, फुरकान, इरफान, मुनव्वर, नसीर, मजाहिर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, इस विषय में सीओ शिवराज सिंह का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण जो आरोप लगा रहे हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह ने मृतकों को पात्रता और नियमानुसार सहायता की बात कही है।