फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ में दबोचे गए कुख्यात इरफान पर हत्या, लूट और डकैती समेत 13 मामले दर्ज

मुठभेड़ में दबोचे गए कुख्यात इरफान पर हत्या, लूट और डकैती समेत 13 मामले दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे गए कुख्यात इरफान पर हत्या, लूट और डकैती समेत 13 मामले दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। मुठभेड़ के बाद दबोचे गए कुख्यात इरफान और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इरफान के खिलाफ अलग अलग थानों में लूट, डकैती और हत्या के करीब 13 मामले दर्ज हैं। 18 नवंबर को इरफान जेल से जमानत पर रिहा हुआ। जिसके बाद उसने अपना गैंग बनाना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन

एसओ बड़गांव भूपेंद्र सिंह पर फायरिंग कर फरार हो रहे थाना बड़ौत के कोताना गांव निवासी कुख्यात इरफान पर अलग अलग थानों में संगीन धाराओं में लगभग 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले काफी दिनों से सहारनपुर में रह कर अपना गैंग तैयार कर रहे इरफान ने कांधला में चाय विक्रेता शकील की हत्या की थी। जिसके बाद वह एक जुलूस में शामिल होकर भाग निकाला। जबकि उसी ने साजिश के तहत शकील की हत्या में उसी के परिजनों को फंसा दिया था। जांच के बाद इरफान को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में पठलोकर में हुई करीब 1 करोड़ की डकैती में भी इरफान शामिल था। 30 अगस्त को सहारनपुर बैंक में हुई लूट की वारदात में भी इसका नाम आया था। इरफान ने फतेहपुर क्षेत्र में दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा बेहट में भी इरफान ने साथियों के साथ मिलकर तीन डकैती की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 18 नवंबर को वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ और तभी से लोगों को इकट्ठा कर अपना गैंग बनाने की तैयारी में लगा हुआ था। कुछ पुराने लोगों से संपर्क कर उसे हथियार भी खरीदे थे। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed