फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय भागा बंदी, दबोचा

कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय भागा बंदी, दबोचा

Tue, 05 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय भागा बंदी, दबोचा
सहारनपुर। चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय कचहरी के सामने ही सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों एवं लोगों ने आरोपी का पीछा कर दबोच लिया। बाद में उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम को सद्दाम निवासी डेरा इलाही को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस कर्मी आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए। जब वे कचहरी में जाने लगे लगे तभी अचानक सद्दाम ने सिपाही को जोर का धक्का दिया और कचहरी गेट से होकर सदर कोतवाली रोड पर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी भौचक्के रह गए। लेकिन तुरंत ही संभलते हुए भाग रहे आरोपी सद्दाम का पीछा करते हुए शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने भी आरोपी का पीछा किया और गंगा डेयरी के पास आरोपी को लोगों की मदद से दबोच लिया। बाद में आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले भी कचहरी से पांच आरोपी फरार हो चुके हैं। जिनको बाद में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि चाकू रखने के आरोपी ने कोर्ट ले जाते समय भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed