फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप

Fri, 10 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप
सहारनपुर। गंगा डेयरी के संचालक अरविंद कुमार अग्रवाल ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार की सिंथेटिक दूध माफियां से संबंध होने की उन्होंने शिकायत की थी। जिससे बौखलाकर नियमों को ताक पर रखकर सुनील कुमार ने गंगा डेयरी से चार नमूने दिखाए थे। उनके द्वारा की गई शिकायत पर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। जिसमें सुनील कुमार को दोषी पाया गया है और दूध माफिया से संबंध होने की बात भी सामने आई है। यही नहीं जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि अभिहीत अधिकारी ने जांच रिपोर्ट मंगाने में व्यक्तिगत रुचि नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी डेयरी से लिए गए नमूने फेल होने की सूचना निराधार है। तीन नमूने अधोमानक पाए गए जिन्हें मिलावटी नहीं कहा जा सकता और चौथा नमूना घी का निर्धारित मानकों पर पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार ने उन्हें फोन करके धमकी दी कि शिकायतें वापस ले ले और शिकायतों के चलते उसके खर्च हुए दो लाख रुपये उसे दे दे। दोपहर 12 बजे तक जवाब नहीं दिया तो अंजाम भुगत लेना। साथ ही धमकी दी कि उन्हें बदनाम ही नहीं करेगा बल्कि आत्महत्या के लिए भी मजबूर कर देगा। इसके साथ मौजूद हैं। इसकी शिकायत भी उनके द्वारा प्रशासन को कर दी गई है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर की जिले भर में कार्रवाई की गई है। उन्होंने ही जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed