{"_id":"5ad4f1554f1c1b350a8b4d73","slug":"101523904853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौंदी प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करौंदी प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ जेल भेजा
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। करौंदी प्रकरण में आरोपी दो और युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। अभी एक आरोपी और फरार चल रहा है। पुलिस की मानें तो फरार आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है।
छह जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव में परिवार की लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अनुज को कुछ युवकों ने सरियों से पीट कर घायल कर दिया था। उसके पैरों में आधा दर्जन फैक्चर आने से वह दिव्यांगता की स्थिति में है। इस मामले में सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस चार को पहले ही जेल भेज चुकी थी, जो जमानत पर बाहर है। आरोपियों पर फैसला न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार शनिवार को करौंदी से पलायन कर गया था। उसका आरोप था कि पुलिस उनकी मद्द नहीं कर रही है और आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में भी पुलिस ढील बरत रही है। पीड़ित परिवार फिलहाल छुटमलपुर के इब्राहीमपुर में रह रहा है।
पलायन प्रकरण के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात पुलिस ने दो आरोपियों अजीत और गौरव पुत्रगण सतपाल को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया, जबकि एक आरोपी सागर पुत्र बबलू अभी भी फरार है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि पता चला है कि सागर कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।