{"_id":"5aca6cf24f1c1beb618b6459","slug":"101523215602-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक के साथ की मारपीट, आंख में लगी चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक के साथ की मारपीट, आंख में लगी चोट
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी आंख में चोट लग गई। आंख से खून निकलता देख लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुतुबशेर पुलिस शनिवार की रात को अंबाला रोड स्थित दर्पण सिनेमाघर के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मानकमऊ निवासी शुभम चौधरी को चेकिंग के लिए रोका। आरोप है कि शुभम का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शुभम का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उसके चेहरे पर टॉर्च मार दी। जिससे उसकी आंख में चोट लग गई और आंख से खून निकलने लगा। आंख से खून निकलता देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शुभम ने आरोप लगाया कि उसके कागज पूरे थे। उसने सभी कागज दिखा दिए थे। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी पैसे की मांग कर रहे थे। उसने पैसे देने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस संबंध में कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि शुभम का चालान काटा गया था। जिसके बाद वह चला गया और बाद में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा दिया। मामले की जांच की जा रही है।