फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिख दंपति पर हमले और लूट का खुलासा न होने पर आक्रोश

सिख दंपति पर हमले और लूट का खुलासा न होने पर आक्रोश

Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिख दंपति पर हमले और लूट का खुलासा न होने पर आक्रोश
सिख दंपति पर हमले और लूट का खुलासा न होने पर आक्रोश
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व जाफरपुर रनियाली गांव में वृद्ध सिख दंपति को लहूलुहान कर लूटपाट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट सिख समाज के लोगों ने पंचायत का आयोजन कर घटना के खुलासे की मांग की है। लोगों ने इस दौरान सड़क जाम करने का प्रयास भी किया परंतु पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। बाद में गुरुद्वारे में पंचायत हुई जिसमें सीओ ने लोगों को मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें कि मंगलवार की रात को बदमाशों ने जाफरपुर रनियाली गांव के बाहर रहने वाले वृद्ध सिख दंपति जसवंत सिंह व उनकी पत्नि दर्शन कौर को धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला कर अधमरा कर घर में लूटपाट की थी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के सिख समाज के लोग जैनपुर स्थित गुरुद्वारे में जमा हुए तथा घटना पर रोष जताया। समाज के लोगों को भाकियू ने भी अपना समर्थन दिया। घटना के विरोध व आरोपियों का सुराग न लगने से खफा लोगों ने नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाने की योजना बनाई जिसकी भनक लगते ही कोतवाल संजय वर्मा मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझा कर जाम न लगाने के लिए राजी कर लिया। बाद में गुरुद्वारे में पंचायत हुई। पंचायत में किसान सभा के जिलाध्यक्ष राव दाऊद खां, जिला सचिव नवनीत सिंह, सरदार अवतार सिंह गंगोह आदि ने कहा कि सिख दंपति के साथ घटी घटना का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पंचायत में पहुंचे सीओ नकुड़ ओपी पाठक ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस घटना का जल्द ही खुलासा करेगी तथा दोषी लोगों को ही जेल भेजा जायेगा। साथ ही सीओ ने जानकारी दी कि घटना में घायल हुई दर्शन कौर की हालत में सुधार है जबकि जसवंत की हालत स्थिर बनी है। पंचायत में महीपाल सिंह, सुरेश सिरोही, सिताब सिंह, कश्मीर सिंह, जगीर सिंह, बूटा सिंह, चरण सिंह, मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह, विश्वास कुमार, कमलेश चौधरी, परमजीत सिंह, कुलदीप कुमार, विश्वास कुमार, अमरजीत सिंह, संतोष कुमार, जोगेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सीओ आरपी पाठक का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed