{"_id":"5fbaa0148ebc3e9b977513be","slug":"cow-is-the-basis-of-our-culture-culture-and-life-padma-shri-bharat-bhushan-saharanpur-news-mrt512189283","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन का आधार : पद्मश्री भारत भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन का आधार : पद्मश्री भारत भूषण
विज्ञापन
नवादा रोड़ पर आश्रय स्थल कान्हा उपवन गौशाला में गौपाष्ठमी पर हवन में भाग लेते मेयर नगर आयुक्त व प?
- फोटो : SAHARANPUR
गाय हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन का आधार : पद्मश्री भारत भूषण
सहारनपुर। गोपाष्टमी पर्व गोशालाओं में श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गोशाला में हवन पूजन कर गायों को गुड़ और केले खिलाने के साथ फूल माला पहनाकर आरती उतारी गई। इस दौरान योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन का आधार है।
पंडित शिवकुमार चमोली ने हवन-पूजन कराया। मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि यह आयोजन अपनी गो संस्कृति के पुर्नजागरण में अहम भूमिका निभाएगा। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि गोशाला का जल्द विस्तार किया जाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग जागरूक होंगे और गाय का व्यक्ति के जीवन में महत्व का अहसास बढ़ेगा।
इस दौरान गोबर से निर्मित लकड़ी, धूपबत्ती, नेमप्लेट, शील्ड, दीपक तथा गाय के घी से निर्मित बाम तथा खाद को प्रदर्शित कर एक स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, पार्षद मनोज जैन, मुकेश गक्खड़, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मोहर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, सिद्धार्थ सैनी, ज्योति अग्रवाल, आईआईए चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी, शंकर गौतम सिंघल, सुषमा बजाज, शैली साहनी, रंगकर्मी राकेश शर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ.मनदीप सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. नीरज आर्या, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुणाल जैन आदि शामिल रहे। इसके अलावा पुराना शहर स्थित गोशाला, दिल्ली रोड स्थित गोशाला, नुमाइश कैंप स्थित गोशाला में भी गोपाष्टमी पर गोमाता का पूजन किया गया।