फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   covid 19

कोविड सर्वे टीम का हुआ विरोध, समझाने पर माने लोग

Mon, 06 Jul 2020 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
covid 19
देवबंद। कोविड सर्वे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर टू डोर जाकर 6243 परिवारों का सर्वे किया। इस दौरान टीम को नगर के शास्त्री चौक पर लोगों का हल्का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 107 टीमें घर घर पहुंची और लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि सोमवार को 2643 परिवारों का सर्वे किया गया। इनमें बुखार के 32, सांस के 14, जुकाम व खांसी के 18, शुगर के 183, बीपी के 60, गुर्दे के 8, हृदय रोग के 29 और कैंसर से 12 लोग पीड़ित मिले। सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया की जागरूकता की कमी के चलते टीम को नगर के शास्त्री चौक पर लोगों का हल्का विरोध झेलना पड़ा, मगर समझाने पर वे जांच को राजी हो गए। डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि अभी तक 33 हजार 427 की आबादी को कवर किया जा चुका है। अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

------------------------------
एसएसपी से की पत्नी की बरामदगी की गुहार
चिलकाना। गांव सोंधेबास से गायब महिला के पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पत्नी की बरामदगी की मांग की है। यमुना नदी पार के गांव सोंधेबास निवासी कम्मा पुत्र शरीफ की पत्नी नसीमा दो जुलाई को घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया। पीड़ित अपने दो पड़ोसियों पर ही पत्नी के अपहरण का आरोप लगाकर एसएसपी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए पत्नी की बरामदगी की मांग की है। इस बारे में थाना चिलकाना प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed