फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors objected to three meetings in a single day

एक ही दिन में तीन बैठकों पर पार्षदों ने जताई आपत्ति

Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Councilors objected to three meetings in a single day
सहारनपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक 25 अप्रैल को हो रही है। खास बात यह है कि इस दिन एक नहीं, बल्कि बोर्ड की दो बैठक होंगी। जबकि शाम के समय तीसरी बैठक कार्यकारिणी समिति की होगी। एक ही दिन में तीन बैठकों पर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। महापौर और नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए एक बैठक किसी अन्य दिन कराने की मांग रखी है। इसके लिए उन्होंने रमजान और भीषण गर्मी का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि 25 अप्रैल को पहली बोर्ड बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रखी गई है। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 का नगर निगम पुनरीक्षित आय-व्यय पर चर्चा होगी। इसमें सदस्य सवाल भी करेंगे और कुछ को जानकारी चाहिए होगी। ऐसे में यह पहले से कैसे तय हो सकता है कि बैठक दो बजे समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 88 के तहत प्रति वर्ष कम से कम दो बोर्ड बैठक होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया है कि नगर निगम ने आचार संहिता से पहले बैठक क्यों नहीं बुलाई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को दूसरी बैठक का समय दोपहर दो से शाम चार बजे रखा गया है, जिसमें कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव होना है। क्या यह बैठक शाम 4:30 बजे शुरू होने वाली तीसरी बैठक तक समाप्त हो जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 89 का हवाला देते हुए बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में कार्य के संपादन के लिए समिति का अधिवेशन प्रत्येक माह क्यों नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि शाम 4:30 बजे कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण व वित्तीय वर्ष 2022-23 के मूल बजट पर चर्चा व अनुमोदन होगा। क्या इतने कम समय में चुने गए कार्यकारिणी के नए सदस्य मूल बजट पर चर्चा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगे। उन्होंने रमजान माह और भीषण गर्मी को देखते हुए इनमें से एक बैठक किसी अन्य दिन कराने की मांग रखी है। उनके साथ पार्षद जमा परवीन, पार्षद शहजाद मलिक, पार्षद फुरकाना मलिक, पार्षद शाहिना परवीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed