फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will make interlocking tiles from building waste material

बिल्डिंग वेस्ट मैटीरियल से इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाएगा निगम

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corporation will make interlocking tiles from building waste material
-बेहट रोड पर आठ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्लांट, गाजियाबाद की कंपनी से पीपीपी मॉडल पर होना है अनुबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में नगर निगम बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन से निकलने वाले वेस्ट मैटीरियल से नगर निगम इंटरलॉकिंग टाइल्स, रोड़ी और डस्ट बनाएगा। इसके लिए बेहट रोड पर प्लांट लगाया जाएगा, जिस पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाले इस प्लांट के लिए नगर निगम गाजियाबाद की कंपनी के साथ अनुबंध करने जा रहा है।

नगर निगम में शुक्रवार को गाजियाबाद की कंपनी वत्स रियल टेक के साथ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा निगम, जल निगम, जल कल व एसडीए के अधिकारियों ने बैठक की। प्रोजेक्ट की लागत, तकनीकी पक्ष तथा प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक भूमि आदि अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। कंपनी की प्रबंध निदेशक अर्चना शर्मा, विशेषज्ञ सुमित शर्मा व आशीष शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी गाजियाबाद में पहले से ही बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन के वेस्ट मैटीरियल को रिसाइक्लिंग कर उससे निर्माण के पुर्नउपयोग के लिए मैटीरियल तैयार कर रही है। इस प्लांट को लगाने में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वत्स रियलटेक कंपनी बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन के वेस्ट मैटीरियल को रिसाइकिल कर उससे इंटर लाकिंग टायल, रोड़ी और डस्ट बनाती है। नगर निगम कंपनी को भूमि उपलब्ध कराएगा। जिस पर कंपनी पीपीपी मॉडल पर अपना संयंत्र लगाएगी। कंपनी और निगम के बीच अभी शर्तें तय नहीं हुई हैं, लेकिन संयंत्र लगाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। कंपनी को डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है, जिससे औपचारिकताएं पूरी कर इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि कंपनी ने संयंत्र के लिए बेहट रोड पर भूमि का सर्वेक्षण कर लिया है। संयंत्र के लग जाने से महानगर में यहां वहां वेस्ट बिल्डिंग मैटीरियल का सदुपयोग हो सकेगा। बैठक में जल कल के महाप्रबंधक मनोज आर्य, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक अभियंता जल निगम वेदपाल सिंह, निगम के पर्यावरण प्लानर उमर सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed