फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona report positive of five people

पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona report positive of five people
पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को भी जनपद में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक मुंबई और एक दिल्ली से लौटा है, जबकि तीन सहारनपुर शहर के ही के रहने वाले हैं, जो पहले संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद 75 दिन के अंतराल के बाद कोरोना ने जनपद में दस्तक दी, जिसे तीसरी लहर की शुरूआत माना गया। 24 नवंबर 2021 को देवबंद के एक गांव में एक साथ दो मरीज मिले थे, जिनमें एक गर्भवती और उसका डेढ़ वर्ष का बच्चा शामिल था। उसके बाद से लगातार कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को चार-चार मरीज सामने आने के बाद रविवार को मिले मरीजों की संख्या पांच हो गई। सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि संक्रमित मिले पांचों मरीजों में किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं है। चूंकि दो यात्री बाहर से आए थे, ऐसे में उनकी जांच कराई गई। बाकी तीन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क वाले थे, उनकी जांच इसलिए कराई गई थी। पांचों मरीज अपने घर पर हैं। उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी भी जांच कराई जाएगी। उधर, तीसरी लहर में अभी तक जनपद में कोरोना के 36 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से करीब 20 एक्टिव मरीज हैं। शेष मरीजों के ठीक होने का दावा किया जा रहा है। कोरोना की तीनों लहर यानी मार्च 2020 से अभी तक कुल 32,939 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed