फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona knocks: three women found infected

कोरोना की दस्तक : तीन महिलाएं संक्रमित मिलीं

Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona knocks: three women found infected
साढ़े तीन महीने बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक
विज्ञापन

-साढ़ौली कदीम और बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली हैं संक्रमित महिलाएं
-हल्का बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत होने पर कराई थी कोरोना जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में साढ़े तीन महीने बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। साढ़ौली कदीम और बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। चार दिन पहले स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए थे। इनको हल्का बुखार, जुकाम, खांसी की शिकायत थी।
जनपद में अंतिम बार दिसंबर 2022 के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमित मिला था। उसके बाद से अब तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बलियाखेड़ी क्षेत्र के गांव रुपड़ी निवासी 55 वर्षीय महिला को बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत हुई। दवा लेने के बाद आराम नहीं लगा। 18 मार्च को महिला सुनहेटी खरखड़ी सीएचसी पर दवा लेने पहुंची। यहां चिकित्सकों ने देखकर महिला की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह साढ़ौली कदीम के गांव मीरगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला को भी हल्का बुखार, जुकाम हुआ तो संबंधित क्षेत्र की आशा उसे साढ़ौली कदीम स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। इलाज शुरू करने से पहले उसकी चिकित्सक ने कोरोना जांच कराई, जो संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरपुर गांव की ही 22 वर्षीय महिला करीब आठ महीने की गर्भवती है। वह भी सामान्य जांच के लिए साढ़ौली कदीम स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मार्च को गई थी। एएनएम ने महिला की खून की जांच के साथ-साथ कोरोना का भी सैंपल लिया। सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
-----------
परिजनों का नमूना लेने घर पहुंची टीम
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम को कोरोना संक्रमितों के घर भेजा और वहां पर संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों के नमूने लिए। सभी के नमूने जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेज दिया है। रिपोर्ट आने तक सभी को घर पर ही रहने की सलाह दी गई।
----------
-कोरोना संक्रमितों पर आ रहे फोन
कोरोना संक्रमितों के पास स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस फोन कर रही है। उनसे जानकारी ली जा रही है कि वह हाल ही में कहीं बाहर तो नहीं गए। ऐसे में एक कोरोना संक्रमित महिला ने लगातार फोन आने से मोबाइल बंद किया। स्वास्थ्य विभाग उनके परिजनों की हिस्ट्री खंगाल रही।

------
--वर्जन
तीन महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें दो साढ़ौली कदीम और एक बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली है। तीनों को घर पर आइसोलेट किया है। दवाई उपलब्ध करा दी गई। उनमें हल्का बुखार, जुकाम की शिकायत थी। टीम भेजकर परिजनों के सैंपल कराए गए हैं।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed