{"_id":"5e73b5448ebc3e769b06eeca","slug":"corona-effect-potato-onion-sales-up-20-in-market-saharanpur-news-mrt4744148129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट: मंडी में आलू, प्याज की बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना इफेक्ट: मंडी में आलू, प्याज की बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा
विज्ञापन
सब्जी मंड़ी सुबह से लोग सब्जी खरीदते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
कोरोना इफेक्ट: मंडी में आलू, प्याज की बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा
सहारनपुर। कोरोना को लेकर फैली अफवाह के बीच मंडी में आलू और प्याज की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत की बिक्री में इजाफा हुआ है। साथ ही फुटकर में इनके रेट में भी बढ़ोत्तरी रही। मंडी समिति परिसर में फुटकर विक्रेताओं से लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि फल और अन्य सब्जियों की बिक्री में मारामारी देखने को नहीं मिली। मंडी प्रशासन का कहना है कि मंडी के बंद रहने की बात कोरी अफवाह है।
कोरोना वायरस की अफवाह को लेकर लोगों ने खाद्य वस्तुओं की खरीदारी बढ़ा दी। सब्जियों में सर्वाधिक खरीदारी आलू और प्याज की हुई। एक अनुमान के मुताबिक आलू और प्याज की खरीदारी में तुलनात्मक रूप से बृहस्पतिवार को लगभग 20 फीसदी का इजाफा हुआ। लोगों ने रोज की तुलना में आलू और प्याज की अधिक खरीदारी की। साथ ही इनके रेट में भी बढ़ोत्तरी रही। प्याज के थोक व्यापारी नासिर ने बताया कि लोगों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को प्याज की अधिक खरीदारी की। 18 से 22 रुपये प्रति किलो बिक रही प्याज बृहस्पतिवार को 24 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिकी। अफवाह के चलते लोगों ने प्याज की खरीदारी अधिक की।
आलू के थोक एवं रिटेल व्यापारी बब्बू आढ़ती ने बताया कि दो दिनों से लोगों ने आलू की अधिक खरीदारी की। उन्होंने बताया कि आलू का फुटकर रेट 15 से 18 रुपये प्रति किलो चल रहा था, जो दो दिनों में बढ़ा है। बृहस्पतिवार को आलू 20 से 22 रुपये प्रति किलो तक बिका। फल व्यापारी सुनील छाबड़ा का कहना है कि ना तो फल की बिक्री बढ़ी है और ना ही उसके भाव। रोजमर्रा की तरह की आवक, बिक्री और भाव चल रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी का कार्य देख रहे मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया मंडी में प्रतिदिन करीब 750 क्विंटल आलू और लगभग 450 क्विंटल प्याज आती है। इसलिए इनकी कोई कमी नहीं है। आलू और प्याज की बिक्री बृहस्पतिवार को आम दिनों की अपेक्षा अधिक हुई है। इनके रेट में भी थोड़ा इजाफा हुआ है। मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि मंडी के बंद रहने की बात कोरी अफवाह है। सभी सब्जियों, फलों और अन्य खाद्यान्नों की आवक सामान्य है। इसलिए किसी को भी अफवाह से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
कोरोना को लेकर कोई भी अफवाह फैलाने पर कार्रवाई होगी। किसी तरह से मंडी बंद होने नहीं जा रही है। पूरा स्टॉक है। जो अफवाह फैलाने रहे उन्हें चिह्नित किया जाएगा।
सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट/मंडी सभापति।