फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested

पाबंदिया दरकिनार: गुर्जरों ने निकाली गौरव यात्रा, राजपूतों ने किया विरोध, पंचायत आज, पढ़ें- क्या है विवाद

Tue, 30 May 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 12:50 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज के लोगों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गुर्जर समाज ने गौरव यात्रा निकाली तो विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने जाम लगा दिया।  

विज्ञापन
Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला प्रशासन के प्रतिबंध को दरकिनार कर सोमवार को गुर्जर समाज ने सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकाली। वहीं यात्रा की जानकारी पर विरोध में राजपूत समाज कई जगह सड़कों पर उतर आया और प्रदर्शन करते हुए  जाम लगा दिया। इस दौरान जिला प्रशासन ने जातीय तनाव को देखते हुए जिले की इंटरनेट सेवा बंद करा दी।

विज्ञापन


वहीं आसपास के जिलो के गुर्जर नेताओं को जिले में आने से रोकने के लिए उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। मेरठ से यात्रा में शामिल होने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान निकले तो बागपत में पुलिस से नोकझोंक हो गई, यहां तक कि हाथापाई में उनका कुर्ता तक फट गया। वहीं सहारनपुर में तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर शामली व मुजफ्फरनगर जिले की सीमाओं पर प्रशासन की ओर से नाकेबंदी की गई है।सीमावर्ती क्षेत्रों में  पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। बलवाखेड़ी में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह को रोकने पर हंगामा किया गया जिसके बाद रोनी हरजीपुर में आज पंचायत का एलान किया गया है।

विज्ञापन

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

गुर्जर समाज के लोग पुलिस प्रशासन के अवरोधों को ध्वस्त कर सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने में कामयाब रहे। फंदपुरी से शुरू हुई यात्रा में नकुड़ तक प्रशासन लोगों को रोकता रहा, लेकिन गुर्जरों का काफिला पूरे जोश के साथ आगे बढ़ता रहा। 

पुलिस प्रशासन को भी इसका अनुमान नहीं था कि यात्रा में इतनी भीड़ शामिल हो जाएगी। भीड़ के आगे तमाम अधिकारी बेबस नजर आए। गुर्जर समाज के लोग पैदल जंगल के रास्तों और पगडंडियों से होकर यात्रा में शामिल होते गए। जिला प्रशासन ने गौरव यात्रा को अनुमति न देते हुए उस पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद गुर्जर समाज ने यात्रा निकाली।

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गांव फंदपुरी स्थित राजेश पायलट चौक से गुर्जर यात्रा की शुरुआत जनपद शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, यमुनानगर से आए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने की। इनके आने से पूर्व ही मंडलायुक्त लोकेश एम. डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।  पुलिस और  पूरा प्रशासनिक अमला गुर्जर समाज के लोगों को बिना अनुमति के यात्रा निकालने से रोकने में नाकाम रहा। 


 
विज्ञापन

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यहां कई हजार की संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्र हो गए, जो सम्राट मिहिर भोज और गुर्जर समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइकों व कारों से नकुड़ की ओर बढ़ गए। इसके बाद यात्रा नकुड़ से अंबेहटा की तरफ गई। अंबेहटा में नारेबाजी करते हुए यात्रा लेकर समाज के लोग पुन: फंदपुरी चौक पर पहुंचे, जहां पर यात्रा संपन्न हो गई। मार्ग में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। रास्ते में अधिकारियों ने यात्रा रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की नहीं चली। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी यात्रा के साथ क्षेत्र में भी गश्त करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अलावा पीएसी तैनात रही। 

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
सम्राट मिहिर भोज विवाद, गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पांच बार हुए यात्रा रोकने के प्रयास
फंदपुरी में यात्रा निकलने के बाद मार्ग में भी पांच स्थानों पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा रोकने की कोशिश की, लेकिन गुर्जर समाज के लोग नहीं माने। हरि काॅलेज के पास मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर यात्रा को रूकवाया। 
गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगाेंं से वार्ता कर यहीं यात्रा को खत्म करने को कहा, लेकिन गुर्जर समाज के लोगों ने यात्रा रोकने से साफ मना कर दिया और वह आगे बढ़ गए। 

 

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजपूत समाज में उबाल, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन
 गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने के विरोध में राजपूत समाज के लोग भी सड़क पर उतर आए। लोगों ने महानगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगाया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना शुरू किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।  प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। 
 

Controversy over Mihir Bhoj Gurjars took out Gaurav Yatra without permission, Rajputs protested
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को  मल्हीपुर रोड स्थित राजपूत भवन पर एकत्र होने के बाद बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद यहां पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।  कुछ युवाओं ने घंटाघर पर जाकर नारेबाजी की। 

उन्होंने यात्रा के विरोध में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। धरनारत राजपूत समाज के लोगों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई के लिए दस दिन का समय मांगा। जिला राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने दस दिन में कार्रवाई नहीं होने पर रैली करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राजपूत सम्राट मिहिर भोज को लेकर कोई अन्य समाज दावेदारी करता है तो राजपूत समाज न सिर्फ उनका विरोध करेगा बल्कि कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। इस चेतावनी के साथ धरना समाप्त किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed