किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
सहारनपुर। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर नए कृषि कानूनों रद्द करने की मांग की।
हकीकतनगर से तिरंगा यात्रा के संयोजक युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व कांग्रेस नेता संजय वालिया के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा कोर्ट रोड होते हुए गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। प्रवीण चौधरी, संजय वालिया व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान अशोक सैनी, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, अर्चित जैन, अमित कांबोज, अक्षय कुमार, इकराम खान, जब्बार अहमद, गौरव वर्मा मौजूद रहे।