{"_id":"5eda8e9b8ebc3e90501838d0","slug":"congress-mobilized-against-bjp-governments-saharanpur-news-mrt485038747","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकारों के खिलाफ कांग्रेस हुई लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता रोड़ पर पत्रकारो से वार्ता कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर बेहट विधायक नरेश सैनी व जिला अध्यक्ष ?
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। भाजपा सरकारों पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस लामबंद हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत अजय लल्लू महा रसोई संचालित कर जरूरतमंदों को रोजाना भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को चकराता मार्ग स्थित कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के निवास स्थान पर विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने पत्रकार वार्ता की। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारें दमनकारी नीति अपना रहीं हैं, लेकिन जनता के हित के लिए कांग्रेस दबने वाली नहीं है। प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाने के लिए पार्टी ने एक हजार बसों की व्यवस्था की, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रम फैलाकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की। गरीब विरोधी भाजपा सरकार को कांग्रेस द्वारा गरीबों की मदद करना अच्छा नहीं लगा। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि सात जून से पूरे प्रदेश में कांग्रेस सेवा सत्याग्रह की शुरूआत होगी। इसके तहत सहारनपुर में भी कांग्रेसी अजय लल्लू महा रसोई संचालित कर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे। लॉकडाउन का पालन करतेे हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। रसोई के माध्यम से लाखों लोगों को भोजन कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरकर भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।