{"_id":"62cedb8e4f576e52db3bb592","slug":"conflict-in-two-sides-in-a-village-of-saharanpur-and-14-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खूनी संघर्ष में 14 लोग घायल, जमकर चले थे लाठी-डंडे और धारदार हथियार, ये थी विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खूनी संघर्ष में 14 लोग घायल, जमकर चले थे लाठी-डंडे और धारदार हथियार, ये थी विवाद की वजह
Wed, 13 Jul 2022 08:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:20 PM IST
सार
खूनी संघर्ष में 14 लोग घायल हो गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जानिए आखिर विवाद की क्या वजह थी।
विज्ञापन
सहारनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के जसमौर गांव में मंगलवार की रात बच्चों के बीच हुई कहासुनी में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान खूनी संघर्ष में 14 लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से महिला समेत दो घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव जसमौर निवासी लियाकत व साजिद के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। आरोप है, कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, इसमें लियाकत पक्ष से आरिफ (30) पुत्र लियाकत, फौजिया (28) पत्नी आरिफ, अनवरी (70) पत्नी लियाकत, रिहाना (55) पत्नी हमीद व अयान (15) पुत्र लियाकत और साजिद पक्ष से शारिक (16) पुत्र साजिद, साजिद (45) पुत्र अल्लारक्खा, सावेज (20) पुत्र अकील, भूरी (40) पत्नी अकील, सेबी (16) पुत्र अकील, साकिब (22) पुत्र साजिद, अदीबा (30) पत्नी इकरार, शबनम (38) व काफिया (45) पत्नी कालू घायल हुए।
विज्ञापन
उधर, झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहट सीएचसी भेजा। यहां से काफिया व आरिफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर कब गिरफ्तार होगा याकूब, पुलिस ने कुर्क की पांच करोड़ की संपत्ति, कोठी में छिपे थे कई बड़े राज
कोतवाली के कार्यवाहक इंचार्ज एसएसआई अजय कुमार ने बताया, कि अभी तक एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।