फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Concerned engineer to be held responsible if an accident occurs due to an unauthorized cut: DM

अवैध कट के कारण दुर्घटना हुई तो संबंधित इंजीनियर होगा जिम्मेदार : डीएम

Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Concerned engineer to be held responsible if an accident occurs due to an unauthorized cut: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि अवैध कटों के कारण यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो उसके लिए एनएचएआई का संबंधित साइट इंजीनियर जिम्मेदार होगा। वह मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को समस्त टोलप्लाजा एवं दिल्ली-देहरादनू इक्नॉमिक कॉरिडोर पर संचालित एंबुलेंस ऑपरेटर के नंबर सभी थानों में चस्पा कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दिल्ली-यमनौत्री मार्ग पर लेपित सतह से सटे हुए पेड़ों का संयुक्त निरीक्षण करने हटवाने के निर्देश दिए। उपशा के अधिकारियों को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर आगामी बैठक से पहले अल्पकालीन सुधार कराने के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को उपजिलाधिकारियों और सीओ से समन्वय स्थापित कर अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि अवैध कट के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए एनएचएआई के संबंधित साइट इंजीनियर जिम्मेदार होंगे। जिलाधिकारी ने सड़क सुरखा के मुख्य स्टैक होल्डर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि को दैनिक रूप से सड़क सुरक्षा के जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। सरसावा कट पर सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश एनएचएआई को दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसपी मिश्रा, एआरएम जोगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed