{"_id":"60de0be88ebc3ec204519c80","slug":"communicable-disease-control-and-dastak-campaign-started-saharanpur-news-mrt5454153174","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को रोगों से बचने के उपाय बताएंगी।
अभियान की शुरुआत विधायक देवेंद्र निम ने सीएमओ कार्यालय से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की। रैली में सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत राज विभाग, नगर निगम आदि विभागों की गाड़ियां, फॉगिंग मशीन के वाहन, आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम शामिल रहीं। विधायक ने कर्मचारियों को जागरूक करने की शपथ ग्रहण कराई। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि अभियान जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी के सहयोग से चलेगा। बिना जनमानस की भागीदारी के रोगों पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। ऐसे में प्रत्येक जनपदवासी को अपनी जिम्मेदारी कसे समझाना होगा और बीमारियों के प्रति सजग होना होगा।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कहा कि चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें के बारे में बताएंगी। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. संजय यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, खालिद हुसैन, बृजेश कुमार, डॉ. आनंद, देव भास्कर पांडेय, डॉ. पंकज, मुनव्वर, मनोज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीमारियों से बचाव को यह करें
दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं।
पूरी आस्तीन की कमीज, फुल पेंट और मोजे पहनें।
सुकर को घरों से दूर रखें और रहने की जगह को साफ सुथरा रखें।
पीने के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप के पानी का प्रयोग करें।
पानी को हमेशा ढककर रखें।
पक्के एंव सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।
शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं।
मच्छरों के काटने से बचने को मच्छरदानी, मच्छर अगरबत्ती या कॉयल का इस्तेमाल करें।
नाखूनों को काटते रहें, लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
होता है।