फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   commercial construction seal

सहारनपुर: व्यवसायिक निर्माण सील

Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
commercial construction seal
अवैध निर्माण सील करते विकास प्राधिकरण के कर्मचारी
सहारनपुर। अवैध निर्माणों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के पीछे कराए जा रहे एक अवैध निर्माण को सील किया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के पीछे हो रहे एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें भूतल पर भवन निर्माण छत तक पहुंच चुका है। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को इसे सील कर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध निर्माणों को चिन्हित कर सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए निर्माण कराने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया जाए। इस दौरान सहायक अभियंता डीके शर्मा, अवर अभियंता रोहित कुमार, मेट विश्वास कुमार,राहुल कुमार, सतेंद्र कुमार, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed