फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM will be aware of the village government

गांवों की सरकार से रूबरू होंगे सीएम

Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
CM will be aware of the village government
सहारनपुर। गांव की सरकार बन चुकी है। प्रधान शपथ भी ले चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब ग्राम प्रधानों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और जिला पंचायत राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले के कुछ प्रधानों से भी मुख्यमंत्री वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में आदर्श ग्राम पंचायत की सूची तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री इन ग्राम पंचायतों के बारे भी चर्चा कर सकते हैं। 28 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों से वार्ता करेंगे। सहारनपुर के भी तीन से चार ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री संवाद कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन और जिला पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में भी मुख्यमंत्री से वार्ता को लेकर उत्साह है। जनपद के 11 ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद होगा। पांच दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर का दौरा भी कर चुके हैं। ऐसे में प्रधानों से वार्ता को भी अहम माना जा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। सभी तैयारियों को गंभीरता से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री के ऑनलाइन संवाद का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं।--------उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed